भाईयों के साथ मंडप में ली एंट्री, दूल्हे के लिए किया डांस और फिर की Lip Kiss..कियारा ने शेयर किया शादी का खास वीडियो

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Feb, 2023 01:44 PM

kiara advani shares special wedding video with sidharth malhotra

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। कपल की शादी फोटोज लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच न्यूलीवेड कियारा ने अपनी शादी के खास पलों का वीडियो फैस के साथ...

बॉलीवुड तड़का टीम.  कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। कपल की शादी फोटोज लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच न्यूलीवेड कियारा ने अपनी शादी के खास पलों का वीडियो फैस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 

PunjabKesari

कियारा द्वारा शेयर किए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने फूलों की चादर तले भाईयों के साथ मंडप में एंट्री मारी।

PunjabKesari

 

दूल्हे सिद्धार्थ के पास जाते हुए एक्ट्रेस ने खूबसूरत डांस किया और खूब हंसती नजर आईं। इसके बाद जब कियारा अपने पति के गले में वरमाला पहनाने लगी तो सिद्धार्थ ऊपर उठ गए। हालांकि, बाद में दोनों ने एक दूसरे के गले में प्यार से माला पहनाई। इस दौरान उन पर फूलों की वर्षा की गई।

PunjabKesari

वरमाला के बाद दोनों ने एक दूजे को लिपकिस किया और फिर दोनों हाथ जोड़ एक दूसरे की आंखों में खोए नमस्ते वाला पोज देते नजर आए।

PunjabKesari

 

 

इस वीडियो को शेयर कर कियारा ने कैप्शन में 7.02.2023 लिखा है। ये कपल के सबसे खास दिन की तारीख है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


फैंस सिड-कियारा के शादी के इस खास पलों के वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!